अपडेटेड 10 August 2024 at 14:55 IST

ऑन ड्यूटी महिला डॉक्टर का संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप, परिवार ने रेप का लगाया आरोप; 1 अरेस्ट

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर अस्पताल में ऑन ड्यूटी महिला डॉक्टर का संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। 1 श्ख्स को हिरासत में लिया गया।

Follow : Google News Icon  
Woman doctor found dead at RG Kar medical college in Kolkata
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर का मिला शव | Image: RG Kar Medical college

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर अस्पताल में ऑन ड्यूटी महिला डॉक्टर का संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। परिवार ने पीड़ित के साथ बलात्कार कर हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला डॉक्टर का शव अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिवा है। लोग घटना के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

मामला 9 अगस्त की बताई जा रही है, जहां निर्वस्त्र हालत में RG Kar अस्पताल की एक पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी (PGT) डॉक्टर का शव मंमिला। इस घटना के बाद लोगों ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन को के बाद मामले में पुलिस ने हत्या की शिकायत दर्ज की है। वहीं पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले की जांच के लिए SIT गठित

इस मामले की जांच के लिए SIT  की टीम गठित की गई है। PTI ने पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया अनुसार महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए है। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि "उसका शव इमरजेंसी बिल्डिंग के सेमिनार हॉल में साथी छात्रों को मिला था। उन्होंने हमें इसकी सूचना दी। हम डॉक्टरों, नर्सों और अन्य लोगों से बात कर रहे हैं जो कल रात उसके साथ ड्यूटी पर थे।"

खौफनाक तरीके से हुए इस रेप के बाद हत्या की घटना को शुरुआत में आत्महत्या करार देने की कोशिश की जा रही थी। हालांकि, मामला जैसे ही तूल पकड़ा लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Advertisement

गुप्तांग के साथ-साथ आंखों और मुंह से बह रहा था खून

मामले में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा- ‘यह आत्महत्या का मामला नहीं है। महिला की यौन उत्पीड़न के बाद हत्या की गई थी।' चार पन्नों की रिपोर्ट के अनुसार, महिला के गुप्तांग से खून बह रहा था और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उसकी दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था। चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे। पीड़िता के गुप्तांग से भी खून बह रहा था। उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाएं हाथ और… होंठों पर भी चोट के निशान थे।

मामले को दबाने की हुई कोशिश

एसोसिएशन ऑफ हेल्थ सर्विस डॉक्टर्स के एक वरिष्ठ सदस्य डॉ. मानस गुमटा ने आरोप लगाया कि मामले को दबाने की कोशिश की गई। डॉ गुमटा ने कहा, "यह अभूतपूर्व है और बंगाल में ऐसा कभी नहीं हुआ। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि अब तथ्य को दबाने और इसे आत्महत्या का मामला बनाने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम की जांच किसी ऐसे विशेषज्ञ द्वारा कैमरे पर की जानी चाहिए जो इससे जुड़ा न हो।" एसोसिएशन के पूर्व सचिव ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को हटाने की मांग की है।"

Advertisement

इसे भी पढ़ें: कोलकाता में डॉक्टर से रेप मामले में BJP ने TMC को घेरा, 'बंगाल सरकारी आतंक का खौफनाक उदाहरण'

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 10 August 2024 at 09:49 IST