BREAKING: बंगाल से बड़ी खबर, सुवेंदु कैबिनेट के मंत्रियों का बंटा विभाग, दिलीप घोष को मिला ग्रामीण विकास मंत्रालय, पूरी List

पश्चिम बंगाल में संभावित मंत्रालय बंटवारे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार दिलीप घोष को ग्रामीण विकास और अग्निमित्रा को महिला कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
West Bengal govt portfolio
सुवेंदु कैबिनेट के मंत्रियों का बंटा विभाग | Image: ANI

West Bengal: पश्चिम बंगाल में संभावित मंत्रालय बंटवारे की खबर सामने आ रही है। दिलीप घोष को ग्रामीण विकास और पंचायत और पशु संसाधन विभाग दिया गया है। अशोक कीर्तनिया को खाद्य मंत्रालय। अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल कल्याण विभाग दिया गया है। खुदीराम टुडू को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और निसिथ प्रमाणिक को खेल और युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपने पास गृह विभाग रखा है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आज विधायकों के साथ बैठक में पांच मंत्रियों के बीच विभागों का अंतिम आवंटन किया।

सीएम के पास गृह विभाग

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपने पास गृह विभाग रखा है। वहीं, निसिथ प्रमाणिक को खेल और युवा कल्याण विभाग के अलावा, उत्तर बंगाल विकास विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। हालांकि, हालांकि पार्टी की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सीएम ने पांच मंत्रियों के बीच विभागों का आवंटन किया

  • 1) दिलीप घोष – ग्रामीण विकास, पंचायतें और पशु संसाधन 
  • 2) अशोक कीर्तनिया – खाद्य विभाग 
  • 3) खुदीराम टुडू – पिछड़ा वर्ग कल्याण 
  • 4) अग्निमित्रा पॉल – महिला एवं बाल कल्याण 
  • 5) निसीथ प्रमाणिक – उत्तर बंगाल विकास, खेल और युवा कल्याण

सीएम ने 6 अहम फैसलों पर लगाई मुहर

इससे पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राज्य हित में 6 अहम फैसले पर मुहर लगाई। पहली कैबिनेट बैठक के बाद सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह सरकार लोगों के लिए, लोगों की और लोगों द्वारा होगी। सीरम ने बंगाल में आयुष्मान योजना लागू करने, BSF को बॉर्डर पर जमीन हस्तांतरित करने जैसे बड़े फैसलों का ऐलान किया।

छह अहम फैसले की लिस्ट

  • 1) अत्याचार के पीड़ितों के लिए सामाजिक सुरक्षा
  • 2) BSF को जमीन ट्रांसफर करने में तेजी
  • 3) आयुष्मान भारत योजना लागू करना
  • 4) केंद्र की योजनाओं को अपनाना
  • 5) IAS/IPS अधिकारियों के लिए ट्रेनिंग
  • 6) नए आपराधिक कानूनों को अपनाना  
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड