West Bengal: खाली पड़े मकान में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Kolkata: दक्षिण कोलकाता के हाजरा इलाके में खाली पड़े दो मंजिला मकान में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
fire
fire | Image: PTI

Kolkata : दक्षिण कोलकाता के हाजरा इलाके में खाली पड़े दो मंजिला मकान में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुबह छह बजकर 45 मिनट पर हाजरा क्रॉसिंग के पास खाली पड़े एक मकान की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली और दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि आग पर अब काबू पा लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। दमकल कर्मी और स्थानीय भवानीपुर थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान कई साल से खाली पड़ा था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि इस बात का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी कि घटना आकस्मिक थी या किसी साजिश का नतीजा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: उप्र : नोएडा में खतरनाक तरीके से कार चलाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड