West Bengal: दुर्गापुर रेप केस में पीड़िता का दोस्त भी अरेस्ट, अबतक 6 आरोपियों की गिरफ्तारी; पुलिस का गैंगरेप से इनकार

Durgapur rape case: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर रेप मामले में अबतक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने पीड़िता के दोस्त वासिफ अली को भी अरेस्ट किया। जानकारी के अनुसार कैंपस से शाम को निकलते समय पीड़िता इसी दोस्त के साथ गई थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Durgapur Medical Student Gang Rape Case
Durgapur Medical Student Gang Rape Case | Image: ANI

West Bengal, Durgapur Medical Student rape case: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में MBBS छात्रा के रेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक और आरोपी वासिफ अली को गिरफ्तार कर लिया है। वासिफ पीड़िता का दोस्त है। मामले में अबतक 6 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। वहीं, पुलिस ने मामले मं गैंगरेप के आरोपों को खारिज कर दिया है।

दोस्त के साथ बाहर गई थी पीड़िता

मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज कैंपस से शाम को निकलते समय पीड़िता इसी दोस्त के साथ गई थी। 10 अक्टूबर की शाम वो दोस्त के साथ बाहर गई थी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी दोस्त के जवाबों में विरोधाभास पाए गए, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

किस-किस की हुई गिरफ्तारियां? 

दुर्गापुर रेप केस में पीड़िता के दोस्त की यह छठी गिरफ्तारी है। इससे पहले पांच लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है, जिसमें कॉलेज का पूर्व गार्ड, अस्पताल कर्मी, नगर निकाय का कर्मचारी और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़िता अली के साथ हॉस्टल लौटी थी। शुरू से ही वो शक के घेरे में था। वहीं, 4 दिन की पूछताछ के बाद पुलिस को पर्याप्त सबूत मिले, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

इससे पहले आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी ने मामले में उन पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी, जो उस समय घटनास्थल पर मौजूद थे। पुलिस ने पीड़िता का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है जो आरोपियों ने छीना था। जांच में सभी महत्वपूर्ण भाग, जिसमें क्राइम सीन का रिक्रिएशन, तकनीकी और वैज्ञानिक सबूत जुटाना, साक्ष्य जुटाने के लिए FSL का दौरा शामिल है।

Advertisement

उन्होंने कहा था कि रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इकट्ठा किए गए सबूतों पीड़ित लड़की के बयान के अनुसार हमने पाया है कि आरोपियों में से एक ने शारीरिक यौन उत्पीड़न किया है। अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। पीड़ित लड़की का दोस्त जो पीओ में इन 5 आरोपियों के अलावा मौजूद था, उसकी भूमिका भी संदेह से परे नहीं है।

पीड़ित लड़की ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली थी। वो सेकेंड ईयर की छात्रा थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Jaisalmer Bus Fire: महिलाओं के जले कपड़े, एक के उपर एक लाशें...जैसलमेर में बस में लगी आग में अब 20 मौतें; PM मोदी ने जताया दुख

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड