बंगाल: बीएसएफ ने तीन करोड़ रुपये का सोना बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर तीन करोड़ रुपये मूल्य के सोने के बिस्कुट बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Follow : Google News Icon  
gold
gold | Image: Pixabay

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर तीन करोड़ रुपये मूल्य के सोने के बिस्कुट बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।बयान में कहा गया कि बीएसएफ के जवानों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बिथरी सीमा चौकी के पास एक मोटरसाइकिल सवार को शुक्रवार को रोका और उसके वाहन के ईंधन टैंक के नीचे छिपाए गए 25 सोने के बिस्कुट बरामद किए।

Advertisement

इसमें कहा गया कि जिले के पदमविला गांव के निवासी आरोपी ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि बांग्लादेश के एक तस्कर ने भारत की सीमा के पास उसे यह खेप सौंपी थी और उसे बिथरी बाजार के पास एक निर्दिष्ट स्थान पर देने के लिए कहा था तथा उसने इसके लिए आरोपी को 1,500 रुपये देने का वादा किया था।

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड