'बंगाल में मुझे अराजकता का नामो-निशान नहीं दिखा, कुछ बचे हुए हैं जो रामलीला मैदान में थे, जनता उन्हें...', नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान का नेतृत्व करते हुए INDI गठबंधन पर जमकर हमला बोला।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
बंगाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च का आयोजन
बंगाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च का आयोजन | Image: ANI

देश में एक ओर विपक्ष जहां SIR पर सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन और रैली कर रही है तो दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने भी एक देशव्यापी अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान का नाम रखा है- 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'। इसी अभियान के तहत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिम बंगाल में हैं और उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

नितिन नवीन के साथ CM सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान का नेतृत्व करते हुए INDI गठबंधन पर जमकर हमला बोला। इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की और राष्ट्रीय झंडा लहराया।

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने क्या कहा?

'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, "... यहां कोलकाता में, मैंने देखा कि कोलकाता के लोगों ने 4 मई को ही अराजकता को खत्म कर दिया था। ममता दीदी को सत्ता से बाहर कर दिया गया और पश्चिम बंगाल 'बीजेपीमय' हो गया। आज मुझे अराजकता का कोई नामो-निशान नहीं दिखा। लेकिन कुछ तत्व अभी भी बचे हुए हैं। वे कल रामलीला मैदान में थे। वे अपनी हार से निराश थे। लेकिन देश की जनता उन्हें वैसा ही जवाब देगी, जैसा पश्चिम बंगाल की जनता ने दिया है।"

'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत कोलकाता में नितिन नवीन ने एक मार्च भी किया।

Advertisement

CM सुवेंदु अधिकारी ने क्या कहा?

इस मौके पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राहुल गांधी द्वारा पीएम को लेकर दिए गए बयान पर कहा,"वो (राहुल गांधी) कौन हैं?...उन्होंने जब-जब पीएम मोदी के माता-पिता को लेकर अपशब्द बोला देश की जनता ने उन्हें चुनाव में मुंहतोड़ जवाब दे दिया। ये भाषा भारतीय सांस्कृति की नहीं है ये भाषा सोनिया गांधी की भाषा है।"

'क्या है बीजेपी का लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान

विपक्ष के SIR पर लगातार विरोध के जवाब में भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान की शुरुआत अक्तूबर महीने में की है। इस देशव्यापी अभियान का मकसद विपक्षी दलों खास तौर पर कांग्रेस और INDI गठबंधन के आरोपों का जवाब देना है। भाजपा का आरोप है कि विपक्ष SIR को लेकर जनता के बीच भ्रम फैला रही है। इनका उद्देश्य इस अभियान के जरिरए 10 लाख से अधिक युवाओं और पेशेवरों तक पहुंचना है।
 

Advertisement


 ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस पार्टी भारत के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ी चुनौती, विपक्ष PM मोदी के नेतृत्व में देश की तरक्की से नाखुश', BJP का राहुल पर हमला

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड