अपडेटेड 10 January 2024 at 07:16 IST

दिल्ली और मुंबई समेत अन्य राज्यों में सर्दी का सितम, हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने बढ़ाई परेशानी

दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश समेत देश के दूसरे राज्यों में ठंड का कहर जारी है। कोहरे और ठंडी हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Follow : Google News Icon  
Weather Update
दिल्ली-UP में सर्दी का सितम | Image: ANI

Delhi News: दिल्ली, मुंबई समेत देश के अन्य राज्यों में ठंड का सितम जारी है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 10 जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कई जगहों पर घना कोहरा भी छाया हुआ है, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खबर में आगे पढ़ें:

  • अगले 7 दिनों तक उत्तर-भारत में ठंड का तांडव
  • ठंड ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
  • पंजाब में भी कंप कपा देने वाली ठंड

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अगले 7 दिनों तक ठंड से रहात नहीं मिलने वाली है। ठंड ने लोगों की परेशानी को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

यूपी के इन राज्यों में येलो अलर्ट

10 जनवरी, बुधवार को यूपी के आगरा, अलीगढ़, अम्बेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं और बहराइच में घना कोहरा पड़ने की संभावना है। इन जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ के आसमान में बादलों का असर बुधवार को भी दिख सकता है। इससे लोगों को दिन में भी ठंड का एहसास होगा।

Advertisement

पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को भी कंपकपा देने वाली ठंड जारी रही। कई जगहों पर सुबह कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर कम हो गया। IMD ने एक रिपोर्ट में बताया कि पंजाब के गुरदासपुर और हरियाणा के नारनौल में लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। इन दोनों स्थानों पर न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में अमृतसर में रात में तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बठिंडा, पठानकोट एवं पटियाला में तापमान सात-सात डिग्री जबकि लुधियाना में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Advertisement

हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस और करनाल एवं भिवानी में 7.2 डिग्री रहा। इस बीच, दोनों राज्यों में कई स्थानों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता का स्तर घट गया। देश के इस हिस्से में पिछले कुछ दिनों के दौरान दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई जो इस मौसम के सामान्य तापमान से कुछ कम है।

इसे भी पढ़ें: बदल जाएगा गाजियाबाद का नाम? शहर की मेयर ने दी बड़ी जानकारी

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 10 January 2024 at 07:16 IST