कहीं झमाझम बारिश तो कहीं लू करेगा बेहाल, जानिए आने वाले 5 दिनों तक मौसम का हाल

मौसम विभाग ने पूर्वी और मध्य भारत में अगले 5 दिनों तक भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। तो वहीं कुछ राज्यों में बारिश का भी अनुमान है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Weather Update
IMD Rain Alert | Image: Shutterstock

IMD Weather Alert: पूरा भारत इन दिनों भीषण गर्मी चपेट में हैं। लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। सूरज देवता इस कदर कहर बरपा रहे हैं कि एसी, कूलर में भी लोगों के पसीने छूट रहे हैं। लंबे समय से गर्मी का सामना कर रहे लोगों को अब बस इंद्र देवता के कृपा का इंतजार है। मगर इस बीच मौसम विभाग की चेतावनी ने कहीं राहत भरी खबर लाई तो कहीं टेशन बढ़ा दी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का ना सिर्फ सियासी पारा हाई बल्कि शहर का तापमान भी रिकॉर्ड तोड़ रहा है। शहर के बढ़ते तापमान के कारण आज धूल भरी आंधी और तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। फिर भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है लेकिन राहत की बात है कि आने वाले दिनों मे यहां बारिश की भी संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कुछ और राज्यों में भी मौसम में बदलाव की आशंका जताई है।

IMD ने यहां जताया बारिश का अनुमान

आईएमडी के अनुमान के मुताबिक, 9 और 10 जून को दक्षिणी कोंकण और गोवा, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र और तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। 9 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में गर्म हवा की लहरों का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

अगले 5 दिनों तक भीषण गर्मी का अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वी और मध्य भारत में अगले 5 दिनों तक भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में 12 जून तक भीषण गर्मी रहेगी। अगले चार दिनों के दौरान पश्चिमोत्तर भारत में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की वृद्धि की संभावना है। IMD के मुताबिक अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वी भारत और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

Advertisement

 मुंबई में मानसून ने दी दस्तक 

इस बीच मुंबई में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके बाद पुरे शहर में जमकर बारिश हो रही है। लेकिन इससे शहर में जगह-जगह सड़क पर जलभराव की समस्या भी देखी जा रही है। मौसम विभाग ने आज मुंबई, ठाणे, पालघर और नवी मुंबई में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ओडिशा में भी दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उम्मीद से चार दिन पहले आ पहुंचा और मल्कानगिरी जिले के कुछ हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। IMD ने रविवार को कई इलाकों में बिजली गिरने और तेज सतही हवाओं के साथ बारिश पड़ने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें: ममता के इनकार के बाद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे! बताई वजह

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड