पंजाब और हरियाणा में ठिठुरन, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई

पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है और बृहस्पतिवार को दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Weather Report: Rain in Punjab Haryana
Weather Report: Rain in Punjab & Haryana | Image: ANI

पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है और बृहस्पतिवार को दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

लुधियाना में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था और पटियाला में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में छह डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 5.7 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने बताया कि, हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।

सिरसा में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 10.4 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 10 डिग्री, हिसार में 9.7 डिग्री और भिवानी में 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। फरीदाबाद और गुरुग्राम में बारिश हुई, जबकि चंडीगढ़, पटियाला, एसबीएस नगर और फतेहगढ़ साहिब में हल्की बारिश दर्ज की गई।

Advertisement

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में छाए 'कबूतर वाले बाबा'

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड