Today Weather: क्या आज भी दिल्ली में होगी बारिश? इन राज्यों में बरसेंगे मेघ, IMD का अलर्ट

Today Weather Update 9th May 2025: उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होने का सिलसिला जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bihar Weather Update
मौसम का हाल | Image: PTI

Today's Weather Update: गुरुवार शाम को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। बारिश के कारण यहां का मौसम सुहाना हो गया है। अचानक हुई बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे। वहीं, इन दिनों उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश होने के सिलसिला बना हुआ है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिल रही है। इससे तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बादल जमकर बरस रहे हैं, जिस कारण पहाड़ों में रहने वालों के लिए बारिश अब आफत बन चुकी है।

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से तेज बारिश के साथ तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज किन राज्यों का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में बारिश

गुरुवार शाम को दिल्ली में बारिश होने से यहां का मौसम सुहाना बना हुआ है। इस दौरान तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। बुधवार को भी यहां कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार समेत वीकेंड पर भी दिल्ली का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और आंधी-तूफान जैसी स्थिति भी पैदा हो सकती है।

इन राज्यों के मौसम का हाल

आईएमडी के अनुसार, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारी से बहुत भारी बारिश, बर्फबारी, बिजली चमकने और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में गरज-चमक और धूल भरी आंधी  के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Advertisement

यहां हो रही बारिश

वहीं, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, अंडमान व निकोबार द्वीप, तेलंगाना, विदर्भ, आंध्र प्रदेश और दक्षिण कर्नाटक और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम या भारी बारिश होने की संभावना है। 

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक इन राशियों के लिए लकी है आज का दिन, जानिए आज का राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड