Today Weather: फिर बदल रहा मौसम का मिजाज, दिल्ली से पंजाब-बिहार तक बारिश की आशंका; IMD का अलर्ट
Today Weather Update 9th March 2025: भारत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जिसके चलते मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है।

Today's Weather Update: उत्तर भारत में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। जहां कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो रही है वहीं कई क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां पहाड़ों के मौसम के अनुसार ठंड या गर्मी पड़ रही है। रविवार से एक बार फिर पहाड़ों में भारी बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने कई मैदानी राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। इन राज्यों में दिल्ली समेत जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा शामिल हैं। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग के अनुसार किस राज्य का मौसम आज कैसा रहने वाला है।
दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में शनिवार का मौसम मिलाजुला रहा। शनिवार को यहां तेज धूप के साथ-साथ लोगों को ठंडी हवाओं ने काफी परेशान किया, हालांकि रविवार को दिल्ली का मौसम फिर से करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मिडिल ईस्ट देश इराक में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। जिसका असर भारत में देखने को मिलेगा। ऐसे में दिल्ली पर भी इस सर्कुलेशन का असर हो सकता है। जिसके चलते यहां आने वाले दिनों में बारिश होने की आशंका है। ऐसे में दिल्ली का तामपान गिर सकता है और लोगों को एक बार फिर ठिठुरन महसूस हो सकती है।
यूपी-बिहार का मौसम
मिडिल ईस्ट देश इराक में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की वजह से पहाड़ों यानी कि कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 14 मार्च तक बारिश के साथ-साथ बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि 12 से 14 मार्च तक पंजाब, 13 और 14 मार्च को हरियाणा और 14 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। इसके अलावा जम्मू में भी बारिश होने की आशंका है। ऐसे में उत्तर भारत में लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास होने वाला है।
नॉर्थ ईस्ट राज्यों में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, सेंट्रल असम के ऊपर एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। जिसका असर नॉर्थ ईस्ट के राज्यों पर पड़ने वाला है। लिहाजा पूर्वोत्तर के राज्यों मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, असम, मणिपुर और त्रिपुरा में अभी भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, असम-मेघालय के कई हिस्सों, मणिपुर, नाागलैंड, मिजोरम और त्रिपुरा समेत उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में जमकर बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है।