Today Weather: दिल्ली में आसमान से बरस रही आग! उत्तर भारत में गर्मी का कहर, जानें आज कितना रहेगा तापमान

Today Weather Update 9th April 2025: भारत में मौसम बदलने के कारण कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Heat waves
मौसम का हाल | Image: Pexels

Today's Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। यहां कई राज्यों में गर्मी पड़ने से अप्रैल के महीने में ही लोगों को आसमान से आग बरसती हुई महसूस होने लगी है। इतना ही नहीं गर्मी का आलम ये है कि यहां अप्रैल के महीने में ही कुछ राज्यों का पारा 40 के पार पहुंच गया है। वहीं, दक्षिण के कई हिस्सों में इन दिनों बारिश भी हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं कई राज्यों में गर्मी की वजह से लू की आशंका भी बनी हुई है। ऐसे में चलिए बिना किसी देरी के जान लेते हैं कि आज किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था। वहीं, अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था। जिसके चलते हीटवेव और लू की स्थिति भी उत्पन्न हो गई थी। वहीं आज की बात करें तो आज भी दिल्ली का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। लिहाजा लोगों को जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलना चाहिए। या फिर बाहर निकलते समय उचित सावधानी बरतनी चाहिए।

लू का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, सौराष्ट्र और कच्छ, राजस्थान, यूपी, बिहार और पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में लू चलने की चेतावनी जारी कर दी गई है। इन राज्यों में रहने वाले लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है। इसके अलावा बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश में भी तापमान बढ़ने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।  ऐसे में लोगों को बाहर निकलते समय अपने साथ एक पानी की बोतल और धूप से बचने के लिए कोई कपड़ा या छाता जरूर रखना चाहिए।

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग ने तामिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल में तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड आदि में 9 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भी 9 अप्रैल को बारिश हो सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: बदल जाएगा आज इन राशियों को भाग्य, बनेगी बिगड़ी किस्मत; जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड