Today Weather: गर्मी में बारिश से खिल उठे चेहरे, जानिए कब तक रहेगा राहत का मौसम

Today Weather Update 8th May 2025: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच दिल्ली समेत कई राज्यों के लोगों को राहत मिली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Weather News Updates
मौसम का हाल | Image: representative

Today's Weather Update: बुधवार शाम को दिल्ली में बारिश होने के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। अचानक हुई बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे। वहीं, इन दिनों उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। बारिश होने के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में बादल जमकर बरस रहे हैं, जिस कारण पहाड़ों में रहने वालों के लिए बारिश अब आफत बन चुकी है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से तेज बारिश के साथ तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज किन राज्यों का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में बारिश

बुधवार को दिल्ली में बारिश होने से यहां का मौसम सुहाना बना हुआ है। इस दौरान तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को भी यहां कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार समेत वीकेंड पर भी दिल्ली का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और आंधी-तूफान जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।

इन राज्यों के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 8 मई को भारी से बहुत भारी बारिश, बर्फबारी, बिजली चमकने और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के अन्य जिलों में 8 मई तक के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में गरज-चमक और धूल भरी आंधी  के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

यहां हो रही बारिश

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, अंडमान व निकोबार द्वीप, तेलंगाना, विदर्भ, आंध्र प्रदेश और दक्षिण कर्नाटक और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम या भारी बारिश होने की संभावना है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: आज चमक सकता है इन राशियों का भाग्य, पढ़ें राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड