Weather Update: आज खत्म होगा दिल्लीवालों का इंतजार! IMD का अलर्ट, UP-बिहार में भी कुछ ऐसा रहेगा मौसम

Weather Update: पहाड़ों में जहां बारिश आफत बनकर बरस रही है वहीं कई राज्य बारिश के लिए तरस रहे हैं। आइए जानते हैं कि आज के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Odisha Rain and Landslides
मौसम का हाल | Image: PTI

Weather Update: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना बना हुआ है। वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं जो बारिश के लिए तरस रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में लोगों का गर्मी और से बुरा हाल है। आलम ये है कि दिल्लीवाले बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि किन राज्यों का मौसम आज कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट

बीते कुछ दिनों से दिल्ली का मौसम जस का तस बना हुआ है। आसमान में काले बादल तो छाए हुए हैं लेकिन बारिश है कि होने का नाम ही नहीं ले रही है। जिस कारण दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमसभरी गर्मी से दो-चार होना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में बारिश का दौर बुधवार से शुरू हो सकता है। जिसके बाद लगातार 3-4 दिनों तक यहां हल्की से मध्यम या बहुत बारिश होने की उम्मीद है। लिहाजा दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यहां होगी भारी बारिश

आईएमडी के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। यानी कि यहां रहने वाले लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है।

यहां भी होगी बारिश

इसके अलावा, बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, जम्मू कश्मीर, सिक्किम, असम में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, विदर्भ, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, केरल, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: सफर पर जाने वाले हो जाएं सावधान, गर्दिश में हैं इन राशियों के सितारे; पढ़ें राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड