Today Weather Update: छठ के दूसरे दिन कैसा रहेगा बिहार-UP का मौसम? जानिए दिल्ली का हाल

Today Weather Update: देशभर में छठ पूजा का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

Follow : Google News Icon  
Rajasthan Weather
मौसम का हाल | Image: X

Today's Weather Update: आज यानी बुधवार, 6 नवंबर को छठ पूजा का दूसरा दिन खरना मनाया जा रहा है। वैसे तो देश के कई हिस्सों में छठ महापर्व की शुरुआत होने से पहले ही ठंड के मौसम की शुरुआत हो जाती है। लेकिन इस बार दूर-दूर तक ठंड का कोई नामोंनिशान नहीं है। ऐसे में हर कोई अब ठंड के मौसम का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हालांकि उत्तर भारत के कुछ राज्यों में सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में वायु प्रदूषण के कारण लोगों का बुरा हाल है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार किस राज्य का मौसम आज कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में गुलाबी ठंड

देश की राजधानी दिल्ली का एक्यूआई लगभग 400 के पार हो चुका है। वहीं दोपहर की तेज धूप से भी दिल्ली में रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। दिल्लीवाले न सिर्फ गर्मी बल्कि वायु प्रदूषण के कारण भी काफी परेशान हैं। लोगों को वायु प्रदूषण के कारण खांसने या सांस न लेने जैसी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है जल्द ठंड का मौसम दिल्ली में दस्तक देने वाला है। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़े पहनने की जरूरत महसूस हो सकती है। खासतौर से सुबह और शाम के वक्त ठंड बढ़ जाएगी जिससे दिल्लीवालों को गर्मी और उमस से काफी हद तक राहत मिलेगी।

इन राज्यों में जारी है बारिश का सिलसिला

मौसम विज्ञान के अनुसार, अंडमान और निकोबार में आज तेज बारिश हो सकती है। तमिलनाडु और केरल में बुधवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही पुडुचेरी, कराईकल, केरल, तटीय लक्षद्वीप और दक्षिणी कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में गिरा पारा और छाया कोहरा

मौसम विभाग की मानें तो अब उत्तर भारत में रहने वालों को कंबल और रजाई समेत गर्म कपड़े निकाल लेने चाहिए। दरअसल, आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बिहार, पंजाब, हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों में भी सुबह और शाम के समय कोहरा देखने को मिल सकता है। साथ ही इन राज्यों में सुबह और शाम की ठंड लोगों को महसूस होने लगी है। इसके अलावा राजस्थान में भी तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का आगाज जल्द ही शुरू होने वाला है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: छठ पूजा के दूसरे दिन कष्टों से भरा रहेगा इन राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड