अपडेटेड 6 June 2024 at 08:49 IST
Weather Update: तेज हुई मानसून की रफ्तार, बारिश ने दिलाई तपती गर्मी से राहत; यहां बरसेंगे बादल
Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने गर्मी के बीच देशभर के कई राज्यों के लिए नया राहतभरा वेदर अपडेट जारी किया है।

Weather Update: देशभर में गर्मी का सितम अपने चरम पर है। लोग गर्मी से बेहद परेशान हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का प्रचंड प्रकोप लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। हालांकि, बुधवार का दिन दिल्लीवालों के लिए राहतभरा दिन साबित हुआ। यहां अचानक बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
इतना ही नहीं देश के कई राज्यों में मानसून की गतिविधि तेज हो गई है। जिस कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि उत्तर भारत के लोगों को जल्द ही गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि यहां बहुत हल्की बारिश होने की उम्मीद भी है, जिससे दिल्लीवासियों के साथ-साथ आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत मिल सकती है।
यहां भी छाए रहेंगे बादल
आईएमडी के मुताबिक गुरुवार को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ में भी आंधी, बिजली और तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी हल्की बारिश होने की उम्मीद है।
Advertisement
इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार यानी 6 जून को कुछ राज्यों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू चल सकती है। इसलिए अगर आप इन राज्यों में हैं तो घर से बाहर निकलने से बचें।
यहां बरसेंगे बादल
स्काईमेट के मुताबिक, गुरुवार को उत्तरी तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, लक्षद्वीप, दक्षिण ओडिशा, तेलंगाना, पूर्वोत्तर भारत, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, मराठवाड़ा और लद्दाख में भी हल्की से तेज बारिश होने की उम्मीद है।
Advertisement
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 6 June 2024 at 08:49 IST