Weather Update: मौसम पर IMD का बड़ा अपडेट, दिल्ली-NCR, बिहार, UP में झमाझम बारिश की उम्मीद

Weather Update: देशभर में मानसून ने अपने पैर जमा लिए हैं। आइए जानते हैं कि मौसम को लेकर आईएमडी का ताजा वेदर अपडेट क्या है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Monsoon Fury in Kerala: Alappuzha, Kannur, Idukki Bear Bru of Downpour
मौसम का हाल | Image: File Photo

Weather Update: पूरे देश में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। देशभर के कई हिस्सों में बारिश होने के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिस कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। ऐसे में भारत मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।  

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में आने वाले छह दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि यहां अभी तेज बारिश होने की संभावना कम है लेकिन राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। वहीं, आईएमडी का कहना है कि दिल्लीवालों को बीच-बीच में उमसभरी गर्मी से भी दो-चार होना पड़ सकता है।

इन राज्यों होगी भारी बारिश

आईएमडी के अनुसार, बिहार, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मध्यम से लेकर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आने वाले पांच दिन इन राज्यों के लिए आराम या आफत बनकर आ सकते हैं। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए इन राज्यों के लोगों को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।

यहां भी बरसेंगे बादल

मौसम विभाग की मानें तो ओडिशा, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, रायलसीमा, मराठवाड़ा, तेलंगाना, लद्दाख, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में छिटपुट से हल्की बारिश संभावना है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक, कैसा रहेगा 12 राशियों का आज का दिन? पढ़ें राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड