Today Weather: इन 3 राज्यों में होगी बारिश, UP-बिहार में बढ़ी ठंड, छाया कोहरा; जानिए कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

Today Weather Update 6th February 2025: उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। आइए जानते हैं कि ताजा वेदर अपडेट क्या है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajasthan Weather Update
मौसम का हाल | Image: Representational

Today's Cold Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी है। जनवरी में जहां अधिकतर राज्यों में तापमान बढ़ने लगा था वहीं फरवरी आते-आते ज्यादातर राज्यों में तापमान एक बार फिर गिरने लगा है। दिल्ली में अचानक से ठंड बढ़ गई है और शीतलहर चल रही है। इसके अलावा यूपी बिहार के लोग घने कोहरे से परेशान है। साथ ही मौसम विभाग ने तीन राज्यों के लिए झमाझम बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है। ऐसे में चलिए जानेते हैं कि उत्तर भारत के किन-किन राज्यों में तापमान कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे कई इलाकों में पिछले 24 घंटे के भीतर बारिश होने से दिल्ली का तापमान भी गिर गया है। आलम ये है कि दिल्ली में अचानक से ठंड बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में काले बादल छाए रहेंगे साथ ही हल्की धूप भी निकलेगी, इसी बीच ठंडी हवाओं के कारण लोगों को ठिठुरन का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको ठंड से बचने के लिए अब भी गर्म कपड़े पहनने चाहिए।

यूपी-बिहार में कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की वजह से ठंड भी बढ़ गई है। इतना ही नहीं यूपी में घने कोहरे का भी प्रभाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में मथुरा, आगरा अलीगढ़, फिरोजाबाद में बारिश हुई। वहीं, आने वाले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। साथ ही बिहार के भी कई जिलों में बारिश की वजह से ठंड बढ़ गई है। कई भागों में कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में यहां लोगों को घर से बहुत जरूरत होने पर ही बाहर निकलना चाहिए।

इन राज्यों में बारिश

मौसम विभाग ने मेघालय, असम और अरुणाचल प्रदेश में गरज-तड़प के साथ 48 घंटों के भीतर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसलिए इन राज्यों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। दरअसल, इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। हालांकि इस दौरान कई स्थानों पर धूप भी खिली रहेगी। इसके अलावा गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी की भी संभावना है। सिक्किम, असम और नागालैंड में छिटपुट बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के दक्षिण तमिलनाडु में बारिश शुरू होने की संभावना है।  

Advertisement

पहाड़ों में बर्फबारी

मौसम विभाग ने कई पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ बारिश की भी संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख के कुछ हिस्सों में बारिश और भारी बर्फबारी एक साथ देखने को मिल सकता है। 

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: यात्रा पर जा सकते हैं ये राशि वाले, इन्हें मिलेगा लव पार्टनर! पढ़ें आज का राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड