Today Weather: दिल्ली से बिहार तक बारिश! इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

Today Weather Update 5th May 2025: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश हो रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi weather
मौसम का हाल | Image: pti

Today's Weather Update: इन दिनों उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। रविवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में आंधी चलने के साथ-साथ हल्की बारिश देखी गई। जिस कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को भी दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे। ऐसे में आज भी यहां बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से तेज बारिश के साथ तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज किन राज्यों का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में बारिश

इन दिनों दिल्ली का मौसम सुहावना बना हुआ है। रविवार को भी यहां कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और न्यूनतम तापमान भी 18 से 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 6 मई तक दिल्ली का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और आंधी-तूफान जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।

इन राज्यों के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 6 मई तक बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में गरज-चमक और धूल भरी आंधी  के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Advertisement

यहां हो रही बारिश

सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, अंडमान व निकोबार द्वीप, तेलंगाना, विदर्भ, आंध्र प्रदेश और दक्षिण कर्नाटक और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम या भारी बारिश होने की संभावना है। 

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशियों पर मंडरा रहा संकट, होने वाला है अनर्थ! पढ़ें आज का राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड