Today Weather: दिल्ली से यूपी तक आसमान में छाए बादल, क्या फिर होगी बारिश? जानिए वेदर अपडेट

Today Weather Update 4th May 2025: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच दिल्ली समेत कई राज्यों में बादल छाए हुए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP Weather Forecast For This Weekend: IMD Issues Thunderstorms, Rain Alert In 36 Districts
मौसम का हाल | Image: Unsplash

Today's Weather Update: इन दिनों उत्तर भारत के कुछ राज्यों का मौसम सुहाना बना हुआ है। बारिश होने के कारण इन राज्यों के लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। जहां शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई वहीं शनिवार को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखी गई। जिस कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को भी दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे। ऐसे में आज भी यहां बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं कुछ राज्यों में गर्मी का भी असर देखने को मिलेगा। इसके अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से तेज बारिश के साथ तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज किन राज्यों का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में बारिश

इन दिनों दिल्ली का मौसम सुहावना बना हुआ है। शनिवार को भी यहां कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 6 मई तक दिल्ली का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और आंधी-तूफान जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। इसके साथ राहत की बात यह है कि दिल्लीवालों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ दिनों तक राहत मिल सकेगी। ऐसे में आपको भी में गर्मी से बचने के लिए बेमौसम बारिश का लुत्फ उठाना चाहिए।

इन राज्यों के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, केरल, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में गरज-चमक और धूल भरी आंधी  के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसे में इन राज्यों में बारिश के कारण तापमान गिरने की संभावना है।

यहां हो रही बारिश

सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और छत्तीसगढ़, अंडमान व निकोबार द्वीप, तेलंगाना, विदर्भ, आंध्र प्रदेश और दक्षिण कर्नाटक और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम या भारी बारिश होने की संभावना है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की बदलने वाली है किस्मत, आने वाली है बड़ी खुशखबरी; पढ़ें राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड