Today Weather: कहीं खिलेगी धूप तो कहीं होगी बारिश, IMD का अलर्ट; जानिए किन राज्यों में बरसेंगे बदरा
Today Weather Update 4th February 2025: उत्तर भारत के मौसम में बदलाव हुआ है आइए जानते हैं कि ताजा वेदर अपडेट क्या है।

Today's Cold Weather Update: उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है जिसके चलते कहीं ठंड पड़ रही है तो कहीं ठंड के साथ हल्की गर्मी भी लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के प्रभावित होने की संभावना जताई है। जिसके कारण मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है। आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर से लेकर उत्तर भारत तक ज्यादातर क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा। ऐसे में चलिए जान लेते हैं मौसम विभाग की हालिया वेदर रिपोर्ट के बारे में।
दिल्ली में बारिश
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह प्रदूषित स्मॉग या हल्का कोहरा छाया रहा सकता है। गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। दिल्ली की बात करें तो आज आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। ऐसे में दिल्लीवालों को आज बारिश के साथ-साथ ठिठुरन के लिए भी तैयार हो जाना चाहिए।
इन राज्यों में बारिश
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। दरअसल, 5 और 6 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। हालांकि इस दौरान कई स्थानों पर धूप भी खिली रहेगीष इसके अलावा गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी की भी संभावना है। सिक्किम, असम और नागालैंड में छिटपुट बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के दक्षिण तमिलनाडु में बारिश शुरू होने की संभावना है।
यूपी-बिहार का हाल
आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे की चादर छाए रहने के साथ-साथ यहां बारिश होने की भी संभावना है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और अन्य राज्यों में घने कोहरे के छाए रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।
Advertisement
पहाड़ों में बर्फबारी
मौसम विभाग ने कई पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ बारिश की भी संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख के कुछ हिस्सों में बारिश और भारी बर्फबारी एक साथ देखने को मिल सकता है। जिसका असर सीधे तौर पर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा। पहाड़ों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।