Today Weather: उत्तर भारत में पडे़गी भीषण गर्मी, AC-कूलर भी नहीं आएंगे काम; जानिए कैसा रहेगा दिल्ली-यूपी और बिहार का मौसम

Today Weather Update 4th April 2025: भारत में मौसम बदलने के कारण तापमान तेजी से बदल रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
weather
मौसम का हाल | Image: PTI

Today's Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने का दौर शुरू हो चुका है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। लिहाजा, धूप के साथ-साथ यहां लोगों को लू से भी दो-चार होना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ऐसी गर्मी पड़ने वाली है कि एसी और कूलर भी काम नहीं आएंगे। वहीं कई राज्यों में बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्‍ली-एनसीआर में आसमान साफ रहेगा। धूप खिलेगी लेकिन गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो सकता है। यहां अगले 3-4 दिनों के भीतर तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में दिल्लीवालों को आगे पड़ने वाली गर्मी के लिए अभी से तैयार हो जाना चाहिए।  

यहां बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्से, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में गर्मी पड़ने का दौर जारी है। इन राज्यों में अप्रैल के महीने में ही गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। वहीं, यूपी-बिहार में भी तापमान बढ़ने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा गुजरात के कच्छ और कुछ हिस्सों को लेकर अगले 7 दिन तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के सभी राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड आदि समेत बिहार के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल का गंगा वाला हिस्सा, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, गोवा-कोकण, महाराष्ट्र आदि राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। यानी कि गर्मी पड़ने के बीच अगर इन राज्यों में  बारिश होती है तो लोगों को गर्मी के मौसम से काफी हद तक राहत मिलेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Navratri 2025 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन इस मुहूर्त में करें मां कालरात्रि की पूजा, नोट करें पूजन विधि

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड