अपडेटेड 3 June 2024 at 10:57 IST

Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार! IMD का अपडेट UP-बिहार में बारिश तो दिल्ली में लू से राहत

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर देशभर के कई राज्यों के लिए नया वेदर अपडेट जारी किया है।

Follow : Google News Icon  
Weather
मौसम अपडेट | Image: @PTI

Weather Update: देशभर में लोग चिलचिलाती धूप और गर्मी से परेशान हैं। कई राज्यों में गर्मी का प्रचंड प्रकोप जारी है। इतना ही नहीं देश के कई राज्यों में तापमान 45-50 डिग्री के आस-पास पहुंच गया है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए नया वेदर अपडेट जारी किया है। जिसके अनुसार कुछ राज्यों के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

दरअसल, मानसून सामान्य समय से थोड़ा पहले भारत पहुंच चुका है, जिस कारण केरल के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। ऐसे में मौसम विभाग का मानना है कि जल्द ही देश के कई हिस्सों में मानसून दस्तक दे सकता है। IMD की मानें तो 8 जून तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 3 और 4 जून को मणिपुर में भारी बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में बारिश का अलर्ट

दिल्ली में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ऐसे में मौसम विभाग की नई वेदर अपडेट से दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत मिल सकती है। IMD ने दिल्ली में तीन दिनों में धूल भरी आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यानी कि इस भयंकर गर्मी के बीच दिल्लीवालों को बारिश होने से कुछ राहत तो जरूर मिलेगी।

यहां भी हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गोवा में  6 जून तक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा महाराष्ट्र में 5 जून तक बारिश होने का अनुमान है। वहीं, उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 3 जून को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश या हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: चुनावी नतीजों से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव, जानिए लेटेस्ट दाम

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 3 June 2024 at 09:23 IST