Weather Update: दिल्ली से लेकर उत्तर भारत में कब थमेगा गर्मी का सितम? यहां पढ़ें IMD का अपडेट
Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर देशभर के कई राज्यों के लिए नया वेदर अपडेट जारी किया है।

Weather Update: देशभर में गर्मी का प्रचंड प्रकोप जारी है। जहां लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं वहीं कई राज्यों में तापमान 50 डिग्री के आस-पास पहुंच गया है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए नया वेदर अपडेट जारी किया है। जिसके अनुसार कुछ राज्यों के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
भयंकर गर्मी के बीच मौसम विभाग (IMD) ने 1 जून तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, ओडिशा, मध्य प्रदेश आदि हिस्सों में शुष्क मौसम के साथ-साथ तेज गर्म लहर चलने की संभावना जताई है। हालांकि कुछ राज्यों में लोगों को तेज लू से कुछ राहत भी मिल सकती है। वहीं, दिल्लीवासियों के लिए भी मौसम विभाग ने राहतभरी जानकारी दी है।
दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमोत्तर भारत और दिल्ली-NCR के तापमान में अगले 2-3 दिनों में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है। यानी कि दिल्ली वालों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की संभावना है। इतना ही नहीं दिल्ली और आस-पास के इलाकों में कुछ बूंदाबादी भी हो सकती है।
Advertisement
लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए बिहार के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार भोजपुर, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, बेगूसराय, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, गया, अरवल और लखीसराय में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Advertisement
यहां हो सकती है बारिश
स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटे में लक्षद्वीप, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, मेघालय, असम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, पूर्वोत्तर बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश की संभावना है।