Today Weather: दिल्लीवालों को गर्मी से राहत, क्या आज भी होगी बारिश? जानिए आज का वेदर अपडेट

Today Weather Update 30th May 2025: गुरुवार को दिल्ली में बेमौसम बरसात होने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। आइए जानते हैं कि अन्य राज्यों का मौसम आज कैसा रहने वाला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Weather News Updates
मौसम का हाल | Image: representative

Today Weather Update 30th May 2025: गुरुवार को दिल्ली में बेमौसम बरसात होने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। आइए जानते हैं कि अन्य राज्यों का मौसम आज कैसा रहने वाला है।

Today's Weather Update: पूरे देश में मौसम आए दिन अपना नया रंग दिखा रहा है। जहां कई राज्यों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल है वहीं गुरुवार दिल्लीवालों के लिए राहतभरा साबित हुआ। गुरुवार शाम यहां आंधी और बारिश होने से लोगों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही दिल्ली से सटे आस-पास के इलाकों में भी झमाझम बारिश होने से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली। हालांकि फिलहाल, पूर्वोत्तर के राज्यों, बिहार, यूपी के कुछ जिलों, महाराष्ट्र आदि जैसे राज्यों में भी बरसात का सिलसिला जारी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज किन राज्यों का मौसम कैसा रहने वाला है।

क्या दिल्ली में आज भी होगी बारिश?

राजधानी दिल्ली में गुरुवार शाम को मौसम अचानक से बदल गया। यहां आंधी के साथ-साथ बारिश होने लगी, जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी दिल्ली के आंधी के साथ-साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन के समय धूप खिल सकती है लेकिन शाम के समय बारिश होने से दिल्लीवालों को गर्मी से राहत मिल सकती है। फिलहाल आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है।

इन राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, अंडमान व निकोबार द्वीप, तेलंगाना, विदर्भ, आंध्र प्रदेश और दक्षिण कर्नाटक और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम या भारी बारिश होने की संभावना है।

Advertisement

इसके अलावा पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती हैं। वहीं, असम और मेघालय समेत पूर्वोत्तर भारत में भी भारी बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इनकी लव लाइफ में आने वाला है ट्विस्ट, चमक उठेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें 30 मई का राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड