Today Weather: तेज हवाओं से गिरा कई राज्यों में पारा, पूर्वोत्तर में बारिश जारी; जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

Today Weather Update 30th March 2025: भारत में मौसम बदलने के कारण तापमान में थोड़ा बदलाव हुआ है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP Weather: Severe Heatwave Warning For 14 Days | Red Alert Issued In These Areas
मौसम का हाल | Image: X

Today's Weather Update: देशभर में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल रहा है। यहां गर्मी पड़ने के साथ-साथ तेज हवाएं चल रही हैं। कई राज्यों का पारा 35 डिग्री के पार पहुंच चुका है। तो वहीं कुछ राज्यों में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से एक्साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जिसके कारण दिल्ली-एनसीआर समय उत्तर भारत के कई राज्यों में आज भी तेज हवाएं चलेंगी। ऐसे में चलिए जानते हैं कि किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। यहां तेज और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी मिल रही है। आज के मौसम की बात करें तो आज दिल्ली का मौसम धूप के साथ-साथ तेज हवाओं वाला हो सकता है। आज दिल्ली समेत कई राज्यों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा एनसीआर में भी तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में तेज हवाओं का कहर जारी रहेगा।

IMD का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी भारत यानी कि बंगाल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ भाग, गुजरात और ओडिशा में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में आज तेज गर्मी के साथ-साथ लू चलने की संभावना है। वहीं, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में भी गर्मी का असर थोड़ा कम हो जाएगा, हालांकि यहां भी कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ सकती है और लू चलने की भी आशंका है।

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने की संभावना है। दार्जिलिंग, सिक्किम के कुछ संभाग में बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर आदि में आज भी बारिश होने की संभावना है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के दौरान गलती से भी न करें ये काम, जानिए क्या करना सही और क्या नहीं

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड