Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में बढ़ा तापमान, गर्मी की एंट्री या फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड? जानें मौसम का हाल

Today Weather Update 30th January 2025: आइए जानते हैं कि आज उत्तर भारत के राज्यों का मौसम कैसा रहेगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 IMD Weather Forecast For This Week
मौसम का हाल | Image: ANI

Today's Cold Weather Update: पूरे उत्तर भारत में मौसम बदल रहा है। कई जगहों पर ठंड बढ़ रही है तो कई इलाके ऐसे भी है जहां तापमान लगातार बढ़ने के कारण गर्मी में भी इजाफा हो रहा है। हालांकि कड़ाके की ठंड धीरे-धीरे अपने अंतिम चरण में आ पहुंची है। कई राज्यों में घने कोहरे और हल्की ठंडी हवाओं का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। तो चलिए फौरन जान लेते हैं कि आज का मौसम किस राज्य में कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में बढ़ा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सफदरजंग स्थित बेस वेधशाला में बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस कम था। हालांकि, दिन के समय दिल्लीवासियों को गर्मी का एहसास हो रहा है। तो वहीं रात के समय दिल्ली में कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। ऐसे में यहां हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है।

पहाड़ों में बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार जैसे-जैसे मैदानी इलाकों में मौसम बदल रहा है, वैसे-वैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला भी हल्का होने लगा है। मौसम विभाग ने कई पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ बारिश की भी संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का संगम देखने को मिल सकता है।

इन राज्यों में बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। सिक्किम, असम और नागालैंड में छिटपुट बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में 24 घंटे बाद दक्षिण तमिलनाडु में बारिश शुरू होने की संभावना है। वहीं, 30 जनवरी से 1 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

Advertisement

घना कोहरा

मौसम विभाग की मानें तो बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और अन्य राज्यों में घने कोहरे के छाए रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आने वाले मौसमी बदलाव के लिए तैयार हो जाना चाहिए। 

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की किस्मत बदल देगा आज का दिन, जाग जाएगा सोया भाग्य; पढ़ें राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड