अपडेटेड 30 August 2024 at 07:50 IST
हो जाएं सतर्क, इन राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली से गुजरात तक, ऐसा रहने वाला है मौसम
Weather Update: मानसून की बारिश कुछ राज्यों में थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

Weather Update: देशभर में मानसून की बारिश का दौर जारी है। जहां कई राज्यों में बादल जमकर बरस रहे हैं तो वहीं कुछ राज्य अब भी ऐसे हैं जिन्हें हल्की बूंदाबांदी से ही राहत की सांस लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पहाड़ों में बारिश के चलते भूस्खलन जैसी कई घटनाएं सामने आ रही हैं। तो वहीं मैदानी इलाकों में भी कई जगहों पर सड़कें, गलियां, मकान आदि पानी में डूब चुके हैं। इसी बीच अब भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कुछ राज्यों को लेकर बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। तो विभाग ने अन्य राज्यों के मौसम को लेकर भी बयान जारी किया है। आइए जानते हैं इस बारे में।
दिल्ली का मौसम
गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में काले बादल छाए रहे। वहीं कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली। हालांकि आज के लिए मौसम विभाग ने दिल्ली में बेहद हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि इस दौरान आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। वहीं, बादल छाए रहने से भी दिल्लीवालों को कुछ हद तक धूप और गर्मी राहत मिलेगी।
बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को ओडिशा और तटीय कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए इन राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही सौराष्ट्र और कच्छ, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में स्थित अलग-अलग स्थानों पर भी भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। लिहाजा इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
यूपी-बिहार का मौसम
वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में आज मौसम के साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि यहां कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ में बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी गुजरात, पूर्वी कर्नाटक, तटीय ओडिशा, केरल, बिहार, सिक्किम, मेघालय और असम में भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, झारखंड, हरियाणा, पंजाब आदि जैसे राज्यों में भी आज हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा गुजरात में हो रही लगातार बारिश आज कुछ हद तक कम हो सकती है। जिससे यहां रह रहे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।
Advertisement
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: यात्रा पर जाने के लिए तैयार हो जाएं ये राशिवाले, बन रहे हैं शुभ योग; पढ़ें राशिफल
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 30 August 2024 at 07:50 IST