Today Weather: दिल्लीवालों को कब मिलेगी गर्मी से राहत? IMD का अलर्ट, यहां होगी बारिश
Today Weather Update 30th April 2025: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इस बीच आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।

Today's Weather Update: भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। दिल्ली में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। हालांकि कई राज्यों में बारिश भी देखने को मिल रही है। बात करें हरियाणा और दिल्ली की तो यहां भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। देश के कई हिस्सों में गर्मी के साथ-साथ बारिश भी हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश तो कुछ में लू का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं गरज के साथ बारिश की संभावना है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।
दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। जिस कारण हर दिन गर्मी में इजाफा हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने फिलहाल दिल्ली के लिए राहत की कोई बात नहीं कही है। यहां अभी और गर्मी बढ़ने की संभावना है जिससे लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं 1 मई से दिल्ली के आस-पास के इलाकों का मौसम कुछ खराब हो सकता है जिस कारण दिल्लीवालों को भी गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
इन राज्यों में बढ़ी गर्मी
पिछले हफ्ते राजस्थान में लू का जबरदस्त प्रभाव यहां के लोगों को देखने को मिला। जिस कारण राजस्थान में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से 46 डिग्री सेल्सियस तक तक पहुंच गया था, जिसके बाद एक बार फिर यहां के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में लू जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। लिहाजा इन राज्यों के लिए लू का अलर्ट आज भी जारी है।
यहां हो रही बारिश
मौसम विभाग ने आज बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, असम और मेघालय में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही तमिलनाडु, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यमन रॉयल सीमा, केरल, तमिलनाडु पुडुचेरी में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।