Today Weather Update: UP-बिहार में बारिश का तांडव, दिल्ली में थमा मानसून! जानिए मौसम का हाल

Weather Update: बिहार और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार मच गया है। आइए जानते हैं अन्य राज्यों के मौसम का हाल कैसा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajasthan Rain
मौसम का हाल | Image: PTI

Today's Weather Update: मानसून की वापसी के बीच कुछ राज्यों में जमकर मेघ बरस रहे हैं। शनिवार को यूपी-बिहार समेत कुछ राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा। जिस कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने तो कई सड़कों में जलजमाव के कारण लम्बा जाम देखने को मिला। आलम ये हैं कि यहां अभी और बारिश होने की संभावना है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में मानों मानसून ने विदाई कर ली है। बीते कई दिनों से यहां के लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के किन राज्यों में आज बारिश होने की संभावना जताई है।

दिल्ली में थमी बारिश

बीते कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं। आलम ये है कि यहां लोगों को उमसभरी गर्मी से दो-चार होना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अब दिल्ली में बारिश होने की संभावना न के बराबर है। आसमान में हल्की धूप खिली रहेगी लेकिन गर्मियों के मौसम की तरह गर्मी नहीं पड़ेगी। वहीं बादल छाए रहने के कारण कई जगहों पर तापमान में हल्की गिरावट से मौसम में कुछ ठंडक भी बनी रहेगी। खैर अब दिल्लीवालों को बारिश का इंतजार करना बंद कर देना चाहिए।

इन राज्यों में भारी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो रविवार को  बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, असम, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्से और तमिलनाडु में शनिवार की तरह ही जमकर बारिश हो सकती है। 
वहीं, बिहार के कई जिलों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। ऐसे में इन राज्यों में रहने वाले लोगों को अधिक सावधान होने की जरूरत है। बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

Advertisement

यहां भी होगी बारिश

इसके अलावा मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, असम और त्रिपुरा में भी मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। साथ ही मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा,  पश्चिम बंगाल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और पंजाब में रविवर को कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, मिलेगी खुशखबरी; पढ़ें राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड