Today Weather: दिल्ली में भीषण गर्मी, कई राज्यों में बदला मौसम; IMD का अलर्ट, इन जगहों पर होगी बारिश
Today Weather Update 28th March 2025: भारत में मौसम बदलने के कारण गर्मी तेजी से बढ़ती जा रही है।
Today's Weather Update: कई राज्यों में मार्च के महीने में ही मई-जून के जैसी गर्मी पड़ने लगी है। जिसके चलते ज्यादातर राज्यों का पारा 35 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ सकती है। फिलहाल उत्तर भारत में गर्मी का ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से एक्साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जिसका सीधा असर भारत के मौसम पर भी पड़ सकता है। ऐसी परिस्थिति में कई राज्यों में बारिश या आंधी-तूफान जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।
दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। यहां रोजाना तापमान में बढ़ोतरी के कारण गर्मी तेजी बढ़ रही है। वहीं, दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में तेज हवाओं के चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 29 मार्च तक दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा और 28 मार्च तक पंजाब में तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं पश्चिमी राजस्थान में आज धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
IMD का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम राज्यों में बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ से लेकर गल्फ का मन्नार तक बारिश देखने को मिल सकती है, इसके साथ ही आतंरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, केरल और गोवा में भी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, केरल तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज बारिश होने की संभावना है।
कैसा रहेगा इन राज्यों का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने की भी संभावना है। दार्जिलिंग, सिक्किम के कुछ संभाग में बारिश की संभावना है। झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है। जिसकी वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर आदि में आज बारिश होने की संभावना है।