Today's Weather: दिल्ली में छाए काले बादल, बारिश के आसार; इन राज्यों में भी बरसेंगे मेघ

Weather Update: मानसून की वापसी के बीच आज देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
IMD Issues Rain Alert
आज का मौसम | Image: X

Today's Weather Update: देश में मानसून अब अपने अंतिम दौर में आ पहुंचा है। जिसके चलते कई राज्यों में बारिश होने का सिलसिल लगभग थम सा गया है। हालांकि उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में रुक-रुककर होने वाली बारिश का दौर जारी है। ऐसे में कहीं भूस्खलन तो कहीं नदी-नाले उफान पर आने से बाढ़ जैसे हालात भी बन गए हैं। यही हाल मैदानी इलाकों का भी है। वहीं गर्मी और उमस से जूझ रहे कई राज्यो में आज बारिश होने की संभावना है। अगर इन राज्यों में बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी। आइए जानते हैं कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के किन राज्यों में आज बारिश होने की संभावना जताई है।

दिल्ली में बारिश!

बीते कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं। आलम ये है कि यहां उमसभरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। हालांकि मौसम विभाग ने आज के लिए दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ इलाकों में जहां आसमान काला रहेगा वहीं कुछ इलाकों में हल्की धूप भी निकलेगी। लेकिन अगर राजधानी दिल्‍ली में बारिश होती है तो यहां के लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिल जाएगा।

इन राज्यों में भारी बारिश

Advertisement

मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को  केरल, आंतरिक कर्नाटक, कोंकण तट, महाराष्ट्र, दक्षिणी गुजरात, विदर्भ, तेलंगाना, उत्तरी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, असम और त्रिपुरा में भी मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में इन सभी राज्यों में रहने वाले लोगों को घर से बाहर निकलते समय अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

यहां भी होगी बारिश

Advertisement

इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा,  पश्चिम बंगाल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और पंजाब में शुक्रवार को गरज और बिजली चमकने के साथ बारिश होने के आसार हैं। जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी और मौसम में ठंडक भी आ जाएगी। वहीं, गुजरात, लद्दाख,जम्मू-कश्मीर, मराठवाड़ा में भी आज बारिश होने के आसार हैं। 

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: घूमने जा सकते हैं ये राशि वाले, इनके जीवन में आने वाला है भारी संकट; पढ़ें राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड