Today Weather: कहीं लू तो कहीं बारिश का अलर्ट, क्या दिल्ली में थमेगी भीषण गर्मी? जानिए मौसम का हाल

Today Weather Update 27th April 2025: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इस बीच आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
weather heatwave
मौसम का हाल | Image: Shutterstock

Today's Weather Update: भारत में कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश का कहर जारी है। दिल्ली से यूपी, राजस्थान तक झकझोर देने वाली गर्मी पड़ रही है। हालांकि कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ-साथ बारिश भी देखने को मिल रही है। फिलहाल पूर्वोत्तर और मध्य भारत में बारिश का दौर बना हुआ है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत कुछ अन्य राज्यों में लू चलने की आशंका है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका भी जताई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने से लोगों का बुरा हाल है। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। जबकि महाराष्ट्र के विदर्भ में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में दिल्लीवालों के लिए आज का दिन और मुसीबत लेकर आ सकता है। आज दिल्ली में लू चलने की आशंका है। इसलिए दिल्लीवासियों को घरों से बाहर निकलने से पहले अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।  

लू का अलर्ट

कुछ राज्यों के लिए मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 30 अप्रैल और पूर्वी हिस्से में 27 अप्रैल, राजस्थान में 30 अप्रैल वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में 29 अप्रैल तक, लू जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। लिहाजा इन राज्यों के लिए लू का अलर्ट आज भी जारी है। अगर आप दिन के समय बाहर निकल रहे हैं तो आपको अपने साथ पानी की बोतल और छाता जरूर रखना चाहिए।  

यहां हो रही बारिश

आज बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय वाले हिस्सों में बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों मिजोरम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा सिक्किम, तमिलनाडु, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यमन रॉयल सीमा, केरल, तमिलनाडु पुडुचेरी में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक, कैसा रहेगा इन 12 राशियों का दिन; पढ़ें आज का राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड