अपडेटेड 26 July 2024 at 07:38 IST

Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जानिए कैसा रहेगा आज UP-बिहार का मौसम; IMD का अलर्ट

Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। आइए जानते हैं मौसम पर आईएमडी का हालिया अपडेट क्या है।

Follow : Google News Icon  
heavy rain in gujarat
मौसम का हाल | Image: PTI (Representational)

Weather Update: देशभर के कई राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है। कुछ राज्य जहां ज्यादा बारिश होने की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति से गुजर रहे हैं वहीं उमस और गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर में भी रुक-रुककर बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह दिल्लीवालों के लिए राहतभरी साबित हुई। इसी बीच मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम को लेकर नया वेदर अपडेट जारी किया है। आइए जानते हैं वेदर अपडेट के अनुसार किन राज्यों में बारिश होने की उम्मीद है।

दिल्ली में बारिश से राहत

गुरुवार की ही तरह शुक्रवार की सुबह भी दिल्लीवालों के लिए राहतभरी सुबह साबित हुई। उमस और गर्मी के बीच यहां कुछ इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है। जिस कारण दिल्ली-एनसीआर का मौसम काफी सुहाना हो गया है। बारिश की कारण तापमान में आई गिरावट की वजह से मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है। वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आज पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और दिनभर हल्की बूंदाबादी भी हो सकती है।

यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को ओडिशा, मध्य प्रदेश, गोवा और कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है, जिस कारण यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत राजस्थान में 28 जुलाई तक भारी बारिश होने की उम्मीद है। जिस कारण यहां रहने वाले लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है।

इन राज्यों में होगी बारिश

आईएमडी की मानें तो पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में 26 जुलाई से 27 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। जिस कारण यहां रहने वाले लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। यहां गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, जम्मू कश्मीर, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, राजस्थान के पश्चिमी भागों, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है।

Advertisement

अन्य राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम

इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय कर्नाटक,पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और सिक्किम में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है। इन राज्यों के कई इलाकों में बिजली और गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसलिए यहां रहने वाले लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। 

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: आज चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, नौकरी में मिलेगा प्रमोशन! पढ़ें राशिफल

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 26 July 2024 at 07:38 IST