Today Weather: आसमान से बरस रही आग, इन राज्यों में लू का अलर्ट, जानिए कैसे रहेगा दिल्ली-यूपी का हाल

Today Weather Update 25th April 2025: पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। आइए जानते हैं कि किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Heatwave Alert issued by IMD
मौसम का हाल | Image: ANI

Today's Weather Update: दिल्ली से यूपी, राजस्थान तक तपा देने वाली गर्मी पड़ रही है। आलम ये है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में बिना एसी-कूलर के रह पाना मुश्किल हो गया है। वहीं, एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसका असर भारत के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। फिलहाल पूर्वोत्तर और मध्य भारत में बारिश का दौर बना हुआ है। हालांकि यहां बारिश होने से उत्तर भारत की गर्मी कम नहीं हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने 12 राज्यों के लिए लू की चेतावनी जारी कर दी है। विभाग के अनुसार दिल्ली समेत 12 राज्यों में हीट वेव का गंभीर असर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कि लू का ये अलर्ट किन राज्यों के लिए जारी किया गया है।

दिल्ली में लू

दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने से लोगों का बुरा हाल है। यहां दिन और रात दोनों समय गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों दिल्ली के तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले है। वहीं, मौसम विभाग ने कि राजधानी दिल्ली में 27 अप्रैल तक हिट वेव की स्थिति बनी रहेगी। आज की बात करें तो आज यानी शुक्रवार को देश की राजधानी में अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस के बीच में दर्ज किया जा सकता है। लू से बचने के लिए आज लोगों को घरों के भीतर ही रहना चाहिए।

लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 30 अप्रैल तक और पूर्वी हिस्से में 27 अप्रैल तक डीट वेव चलने की संभावना है। राजस्थान में 30 अप्रैल तक हिट वेव चलने की आशंका है। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और झारखंड में 26 अप्रैल तक, पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में 29 अप्रैल तक, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य महाराष्ट्र में आज यानी 25 अप्रैल तक लू जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। लिहाजा इन राज्यों के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है।

यहां हो रही बारिश

पश्चिमी हिमालय वाले हिस्सों में 26 अप्रैल तक बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस बीच असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। उत्तरी ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम रॉयल सीमा, केरल, तमिलनाडु पुडुचेरी में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन पर टूट सकता है दुखों का पहाड़, इन्हें मिलेगी खुशखबरी! पढ़ें आज का राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड