Weather Update: फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज! जानिए उत्तर भारत में कहां-कहां होगी बारिश, IMD का अलर्ट

Today Weather Update 24th January 2025: उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। जिसके कारण कई राज्यों में ठंड बढ़ सकती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajasthan Weather Update
मौसम का हाल | Image: Representational

Today's Cold Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। कई राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश होने का अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं, कई राज्यों में सूरज की तपिश के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जिसके चलते लोगों को जनवरी में भी हल्की गर्मी और उमस का अहसास होने लगा है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो तापमान में तेजी से गिरावट हो सकती है। इसीलिए जान लेते हैं कि किन-किन राज्यों में मौसम विभाग को बारिश होने का अंदेशा है।

दिल्ली में होगी बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में कड़ाके की ठंड के बाद अब बारिश भी अपना कोहराम मचाने के लिए तैयार है। पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिणी हवाओं की वजह से दिल्ली में सामान्य से अधिक गर्मी इन दिनों ठंड के मौसम में पड़ रही है। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि शुक्रवार से दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों के तापमान में गिरावट आ सकती है। जिसके बाद दिल्ली में सबसे अधिक मौसम बदलने की संभावना है। यहां बारिश होने के भी आसार हैं।

पहाड़ों में बर्फबारी जारी

मैदानी इलाकों में मौसम बदल रहा है, वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ बारिश की भी संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख के कुछ हिस्सों में जमकर बर्फबारी हो रही है, जिससे यहां के तापमान में गिरावट आई है। कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में बारिश होने की उम्मीद है। जबकि ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा बना रहेगा। यानी कि अगर इन राज्यों में बारिश होती है तो तापमान में तेजी से गिरावट आएगी जिसकी वजह से ठंड में इजाफा होगा। इसलिए बदलते मौसम के लिए सभी को तैयार हो जाना चाहिए।

Advertisement

घना कोहरा और बारिश

मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा लक्षद्वीप में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम और लक्षद्वीप में बारिश और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यानी कि अब उत्तर भारत में रहने वाले लोगों को कंपकंपाती ठंड के लिए और तैयार हो जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक, कैसा रहेगा आज आपका दिन? जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड