अपडेटेड 24 February 2025 at 07:41 IST
Today Weather: कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी, IMD का अलर्ट; जानिए कैसा रहेगा दिल्ली, यूपी-बिहार का मौसम
Today Weather Update 24th February 2025: उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। जिसके चलते यहां कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

Today's Weather Update: पूरे भारत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कई राज्यों में तापमान के बढ़ने और घटने का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक जहां कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो रही है वहीं मैदानी इलाकों में शीतलहर का दौर जारी है। हालांकि कई मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश होने के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों में तेज रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। जिस कारण इन राज्यों में अचानक से ठंड बढ़ गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मौसम विभाग के अनुसार किस राज्य का मौसम आज कैसा रहने वाला है।
दिल्ली का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.2 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आसमान काफी हद तक साफ रहा औक न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज भी दिल्ली का मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि हल्की धूप और हवा के साथ लोगों को थोड़ी ठंड महसूस हो सकती है। वहीं, दिल्ली में रविवार को आर्द्रता 96 प्रतिशत से 44 प्रतिशत के बीच रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शाम 6 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 143 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है।
बारिश और बर्फबारी
मौसम विभाग ने बताया कि नॉर्थ ईस्ट के राज्यों मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, असम, मणिपुर और त्रिपुरा में अभी भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में असम-मेघालय के कई हिस्सों, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा वाले हिस्से, मणिपुर, नाागलैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में जमकर बारिश हुई है और आगे भी बारिश का ये दौर जारी रह सकता है। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हिमालयी राज्यों में भी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की संभावना है।
यहां भी होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश होगी। साथ ही 26 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। ऐसे में इन राज्यों में रहने वाले लोगों को बदलते मौसम के लिए तैयार हो जाना चाहिए।
Advertisement
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 24 February 2025 at 07:41 IST