Today Weather: दिल्ली से यूपी तक झुलसा रही गर्मी, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए मौसम का हाल
Today Weather Update 24th April 2025: पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। आइए जानते हैं कि लोगों को गर्मी से कब राहत मिलेगी।

Today's Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से आग बरस रही है। दिल्ली से लेकर यूपी, राजस्थान तक तपा देने वाली गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया है। वहीं, कुछ राज्य ऐसे में भी हैं जहां गर्मी के मौसम में भी बारिश हो रही है। दरअसल, एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसका असर भारत के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि कुछ दिनों बाद दिल्ली के लोगों को भी गर्मी से राहत मिल सकती है। ऐसे एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से होगा। हालांकि फिलहाल लोग इस गर्मी से राहत पाने के लिए घंटों एसी-कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।
दिल्ली में गर्मी
मौसम विभाग ने दिल्ली में अभी और गर्मी पड़ने की बात कही है। आज का दिन दिल्लीवालों के लिए और भी ज्यादा मुश्किल साबित हो सकता है। पिछले दिनों दिल्ली के तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले ऐसे में आज भी यहां आसमान से भीषण आग बरसने वाली है। मौसम विभाग का मानना है कि गुरुवार से लेकर शनिवार के बीच दिल्ली का पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में दिल्लीवालों को भीषण गर्मी का सामना करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। हालांकि कुछ ही दिनों में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है जिसका असर दिल्ली में भी देखने को मिलेगा।
यहां होगी बारिश
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालय वाले हिस्सों में 24 से 26 अप्रैल के बीच बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस बीच असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। उत्तरी ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम रॉयल सीमा, केरल, तमिलनाडु पुडुचेरी में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।
यूपी-पंजाब का मौसम
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ने की बात कही है। इन राज्यों में इन दिनों लू चलने की आशंका है। यह बेहद गर्म हवा होगी। ऐसे में लोगों को यहां घरों से बाहर निकलते समय अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। बाहर निकलते समय पानी की बोतल और छाता हमेशा साथ रखें और ऐसे समय में बाहर निकलें जिस समय आसमान में धूप सबसे कम हो।