Today Weather: अप्रैल में गर्मी से हाहाकार! दिल्ली से यूपी तक बरस रही आग, जानिए कब मिलेगी राहत

Today Weather Update 23rd April 2025: पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। आइए जानते हैं कि लोगों को गर्मी से कब राहत मिलेगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Heatwave in West Bengal
मौसम का हाल | Image: PTI/representative

Today's Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्य लू की चपेट में हैं। दिल्ली से लेकर यूपी, राजस्थान तक आसमान से आग बरस रही है। तपा देने वाली गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया है। वहीं, अब मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कुछ राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। उनका कहना है कि दिल्‍ली एनसीआर से लेकर यूपी, बिहार, हरियाणा जैसे प्रदेशों में पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है। जिससे लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ेगा। लोग इस गर्मी से राहत पाने के लिए घंटों एसी-कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में गर्मी

मौसम विभाग ने दिल्ली में भयंकर गर्मी पड़ने की बात कही है। आज का दिन दिल्लीवालों के लिए आफतभरा साबित हो सकता है। आलम ये है कि आईएमडी ने इस हफ्ते दिल्ली का पारा 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की बात कह डाली है। उनका मानना है कि बुधवार से लेकर शनिवार के बीच दिल्ली का पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में दिल्लीवालों को भीषण गर्मी का सामना करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।

यहां होगी बारिश

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल के गंगा वाले हिस्से, झारखंड के पूर्वी जिले, उत्तरी ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल में भी आंधी-तूफान के साथ-साथ बारिश देखने को मिल सकती है। ऐसे में इन राज्यों में रहने वाले लोगों को बारिश से सावधान रहना चाहिए।  

यूपी-पंजाब का मौसम

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ने की बात कही है। इन राज्यों में हीटवेव चलने की आशंका है। यह बेहद गर्म हवा होगी जिस कारण लू का खतरा रहेगा।  ऐसे में लोगों को यहां घरों से बाहर निकलते समय अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। बाहर निकलते समय पानी की बोतल और छाता हमेशा साथ रखें।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Vinayak Chaturthi 2025: कब है विनायक चतुर्थी? नोट करें डेट, मुहूर्त और पूजा विधि

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड