Weather Update: दिल्ली-NCR से UP-बिहार तक, कैसा रहेगा आज मौसम का हाल? जानिए IMD वेदर अपडेट

Weather Update: मानसून अब वापसी की ओर है। चलिए जानते हैं मौसम विभाग के अनुसार आज किन राज्यों का मौसम कैसा रहने वाला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Roads Washed Away, Power Supply Hit As Heavy Rains Wreak Havoc in Southern Odisha
मौसम का हाल | Image: ANI

Weather Update: मानसून धीरे-धीरे वापसी की ओर बढ़ रहा है। हालांकि अभी भी देश के कुछ राज्यों में मानसून की बारिश का दौर जारी है। मानसून की बारिश कुछ राज्यों के लिए राहत तो कुछ के लिए आफत बनी हुई है। कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां बारिश से नदी नाले उफान पर आ चुके हैं। जिसके चलते कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इतना ही नहीं मैदानी इलाकों के अलावा पहाड़ी इलाकों में भी बारिश के चलते स्थिति कुछ खास नहीं हैं। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कुछ राज्यों में आज बारिश होने की संभावना जताई है। तो चलिए बिना किसी देरी के जान लेते हैं कि देश के किन राज्यों में आज मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में बारिश

राजधानी दिल्‍ली में कुछ दिनों से बारिश पर ब्रेक लग गया है। जिसकी वजह से धूप, गर्मी के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से दो-चार होना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने के आसार काफी कम नजर आ रहे हैं। वहीं, रविवार को दिल्ली में धूप के साथ-साथ काले बादलों का साया भी मंडराएगा। इस बीच कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश भी देखने को मिल सकती है। हालांकि आज भी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी सताने वाली है।

इन राज्यों में भारी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा में आज भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही मणिपुर, मिजोरम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में भी मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। लिहाजा इन राज्यों के लिए आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को घर से बाहर निकलते समय अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

यहां भी होगी बारिश

इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे राज्यों में फिलहाल बारिश का दौर थम गया है। हालांकि यहां आज आसमान में काले बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन लोगों को हल्की उमस और गर्मी भी परेशान कर सकती है। वहीं, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर पूर्वी राजस्थान, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तरी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में छिटपुट से हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है। गुजरात, जम्मू-कश्मीर, मराठवाड़ा में भी बारिश होने के आसार हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: आज के दिन में आपके लिए क्या है खास? जानिए 12 राशियों का राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड