Today Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट

Today Weather Update 22nd May 2025: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने के बाद कुछ राज्यों में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi rain
मौसम का हाल | Image: ANI

Today's Weather Update: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम ने तेवर बदल लिए हैं।  दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने के बाद बुधवार रात को आंधी चलने के साथ-साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिस कारण लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत भी मिली। बुधवार को दिल्ली में आए इस तूफान का रौद्र रूप देखने को मिला। जिस कारण सड़कों पर लोगों को अपने वाहन कुछ देर के लिए रोकने पड़े, इतना ही नहीं इस दौरान दिल्ली मेट्रो की रफ्तार को भी कुछ समय के लिए थाम दिया गया था। वहीं, आज भी दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों में भी आंधी-तूफान का असर देखने को मिल रहा है। यहां बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। आइए जानते हैं कि आज यानी गुरुवार के दिन दिल्ली समेत अन्य राज्यों का मौसम कैसा रहने वाला है।

क्या दिल्ली में आज भी होगी बारिश?

दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। हालांकि बुधवार रात को अचानक से दिल्ली का मौसम बदल गया और आंधी-बारिश शुरू हो गई। जिस कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, गुरुवार सुबह दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं बुधवार की तरह ही गुरुवार को भी दिल्ली में आंधी-बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों का हाल

उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजस्थान में गुरुवार को लू की स्थिति भी बन सकती है। इसके साथ ही भारतीय मौसम विभाग ने अरब सागर में महाराष्ट्र और गोवा के पास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई है। 24 मई तक इस दबाव के तीव्र होने का अनुमान है। साथ ही, यह कम दबाव का क्षेत्र आगे उत्तर की ओर बढ़ सकता है।

यहां हो रही है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, अंडमान व निकोबार द्वीप, तेलंगाना, विदर्भ, आंध्र प्रदेश और दक्षिण कर्नाटक और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम या भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और ओडिशा में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: वाहन चलाते समय रहें सावधान, घट सकती है घटना! पढ़ें आज का राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड