Weather Update: दिल्लीवालों हो जाओ तैयार! होने वाली है झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया 3 दिन का अलर्ट

Weather Update: देशभर में मानसून की बारिश कहीं राहत तो कहीं आफत बनकर बरस रही है। इसी बीच मौसम विभागन ने नया वेदर अपडेट जारी किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Witnessed Rain 15 Days In Row In Aug, IMD Data Shows
आज का मौसम | Image: PTI

Weather Update: मानसून की बारिश से कहीं राहत है तो कहीं ये बारिश आफत भी बनी हुई है। जहां कुछ मैदानी इलाके बारिश के लिए तरस रहे हैं वहीं पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश आम लोगों के लिए आफत बन चुकी है। यहां बारिश के कारण आए दिन भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं वहीं पानी जमा होने के कारण नदी-नाले भी उफान पर है, जिस कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं अब मौसम विभाग ने दिल्लीवालों के लिए राहतभरी जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली समेत अन्य राज्यों के लिए बारिश को लेकर क्या नया वेदर अपडेट जारी किया है।

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट

दिल्ली में कुछ दिनों से हो रुक-रुककर हो रही बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से कु राहत तो मिली है। हालांकि अब मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए तीन दिन का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जी हां, बारिश के लिए तरस रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अब अपना वीकेंड बारिश के साथ बिताना होगा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से लेकर रविवार तक, यानी पूरे तीन दिन तक दिल्ली में जमकर बारिश हो सकती है। इन तीनों दिनों के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी रहेगा। इस दौरान आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट भी दर्ज होगी।

यहां होगी भारी बारिश

आईएमडी की मानें तो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण कोंकण, तेलंगाना और गोवा तट के साथ-साथ पूर्व मध्य और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कर्नाटक, केरल तट, लक्षद्वीप, कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी तक, सिक्किम, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी,  पूर्वी गुजरात, आंध्र प्रदेश, केरल और माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसलिए यहां लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है।

इन राज्यों में भी बरसेंगे बदरा

इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, जम्मू कश्मीर, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, पूर्वी गुजरात जैसे राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही लद्दाख, पश्चिमी राजस्थान और सौराष्ट्र और कच्छ में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को आज सावधान रहने की जरूरत, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड