Today Weather: मार्च में बदला मौसम का पूरा सिस्टम! कहीं गर्मी तो कहीं जारी है बारिश, जानिए दिल्ली से UP-बिहार तक मौसम का हाल
Today Weather Update 21st March 2025: भारत में मौसम हर दिन अपना नया रूप दिखा रहा है। आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल क्या है।

Today's Weather Update: भारत का मौसम लगातार बदल रहा है। अब गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है जिसके चलते कई राज्यों का तापमान आसमान छू रहा है। हालांकि गुरुवार को मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिली, जिसके चलते उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश होने के साथ-साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिली। ऐसे में आज भी कई राज्यों में इसी तरह का मौसम नजर आने वाला है। वहीं, ठंडी हवाओं और तेज धूप के कारण कई राज्यों में अभी भी तापमान सामान्य है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि दिल्ली से यूपी-बिहार तक का मौसम आज कैसा रहने वाला है।
दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भी मौसम सामान्य रहा। आसमान में धूप खिलने के साथ-साथ तेज हवाओं के कारण भी दिल्ली का तापमान ज्यादा नहीं बढ़ा। वहीं खास बात ये है कि दिल्ली की हवा भी इन दिनों काफी साफ हुई है। जिस कारण दिल्ली का एक्यूआई सामान्य स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार की बात करें तो आज भी दिल्ली का मौसम सामान्य रहने वाला है। आसमान में धूप खिलेगी और हल्की ठंडी हवाएं चल सकती हैं। हालांकि इस मौसम में भी लोगों के पसीने छूट रहे हैं।
तूफान का असर
बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर से एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Anti Cyclonic Circulation in Bay Of Bengal) बन हुआ है। जिसकी वजह से कई राज्यों में तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राज्यों में तेज हवाएं, 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। वहीं, बिहार में गुरुवार और शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और आस-पास के क्षेत्रों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। जिसकी वजह से झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। इस तूफान का असर छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों पर भी पड़ेगा जिस कारण यहां भी बारिश के साथ-साथ ओले पड़ सकते हैं।
यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार बिहार, उत्तर प्रदेश के लगभग 30 जिलों, दार्जिलिंग, सिक्किम के कुछ संभाग में बारिश की संभावना है। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश का दौर जारी है। जिसकी वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में आज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को अधिक सावधान हो जाना चाहिए।
Advertisement
कैसा रहेगा इन राज्यों का मौसम
आईएमडी की मानें तो एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से आज पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही पहाड़ी इलाकों जैसे जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।