अपडेटेड 20 July 2024 at 07:23 IST

Weather Update: आज बदल सकता है दिल्ली-NCR का मौसम, इन राज्यों में हो सकती है बारिश; IMD का अलर्ट

Weather Update: देशभर के कई राज्यों में लगातार बारिश होने से मौसम सुहाना बना हुआ है। वहीं कुछ राज्य गर्मी से परेशान हैं।

Follow : Google News Icon  
Mumbai rain news
मौसम अपडेट | Image: PTI

Weather Update: देशभर के कई हिस्सों में मानसून की बारिश आफत बनकर बरस रही है। पहाड़ों में बारिश के कारण जहां बुरा हाल है वहीं कई मैदानी हिस्सों में लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं। मानसून के बीच दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमसभरी गर्मी से दो चार होना पड़ रहा है। वहीं अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बारिश को लेकर नया वेदर अपडेट जारी किया है।

दिल्ली में होगी बारिश!

जहां दक्षिण भारत में मानसून से मौसम सुहाना है वहीं, दिल्ली-एनसीआर के लोग उमस और गर्मी से काफी परेशान है। हालांकि यहां रुक-रुककर बारिश होती है लेकिन बारिश के बाद मौसम में उमस के कारण गर्मी बढ़ जाती है। वहीं अब मौसम विभाग ने बताया है कि आज यानी शनिवार को दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, 21 जुलाई को यहां बारिश होने की ज्यादा संभावना है। ऐसे में अगर दिल्ली-एनसीआर में बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से राहत मिल जाएगी।

बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विभाग ने शनिवार के लिए तेलंगाना, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। जिस कारण इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कच्छ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और सौराष्ट्र में भी भारीत बारिश होने की उम्मीद है। जिस वजह से इन राज्यों में आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ी राज्यों के लिए चेतावनी

मानसून सीजन में पहाड़ी राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को ज्यादा सावधान रहने के लिए कहा जाता है। वहीं, आईएमडी ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, कुमाऊं मंडल के चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिले के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून और अल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों में भी बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

Advertisement

इन राज्यों में भी होगी बारिश

इसके अलावा शनिवार-रविवार को मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, जम्मू, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और झारखंड के कई जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और कर्नाटक में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: कर्क, कुंभ समेत इन राशियों की बढ़ सकती है परेशानी, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 20 July 2024 at 07:23 IST