Weather Update: दिल्ली में बढ़ने लगा तापमान, क्या हो रही है गर्मी की शुरुआत? जानिए राजधानी समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Today Weather Update 20th January 2025: उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं कुछ हिस्सों में हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajasthan Weather Update
मौसम का हाल | Image: Representational

Today's Cold Weather Update: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ घने कोहरे और शीतलहर का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, राजधानी दिल्ली में अचानक से तापमान बढ़ने के कारण लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के भीतर दिल्ली में बारिश की आशंका भी जताई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मौसम विभाग ने दिल्ली समेत अन्य राज्यों के लिए क्या अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में गर्मी का अहसास!

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में कड़ाके की ठंड के बाद अब अचानक से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में लगातार तापमान बढ़ रहा है। जिसके कारण लोगों को यहां गर्मी और उमस का अहसास होने लगा है। सोमवार सुबह की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन में ये तापमान बढ़कर 15.18 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। हालांकि, दिन में अधिकतम तापमान 24.62 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. वहीं इस दौरान शीतलहर चल सकती है। जिसके कारण लोगों को गर्मी के साथ-साथ ठंड का भी अहसास होता रहेगा।

पहाड़ों में बर्फबारी जारी

जहां मैदानी इलाकों में मौसम करवट बदल रहा है वहीं, पहाड़ों में कई जगहों पर बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ-साथ बारिश होने की भी संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख में फिलहाल जमकर बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से लोगों के हाथ-पांव तक जम रहे हैं। यहां कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे आ पहुंचा है। लिहाजा यहां रहने वाले लोगों को अधिक से अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

उत्तर भारत में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और ओड़ीसा में न्यूनतम तापमान सामान्य से-1 से -3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, दिल्ली एनसीआर सहित पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 और 23 जनवरी को झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे में पश्चिमी हिमालय भाग यानी जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड वाले क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश और ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है।

Advertisement

इन राज्यों में बारिश

मौसम विभाग की मानें तो तमिलनाडु और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा केरल, तटीय लक्षद्वीप और दक्षिणी कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: बढ़ सकती है इन राशियों की मुश्किलें, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड