Weather Update: ठंड से अभी और कांपेगी दिल्ली, UP-बिहार का भी होगा बुरा हाल, जानिए वेदर अपडेट
Today Weather Update 20th December: पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों का ठंड से बुरा हाल है।

Today's Cold Weather Update: राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान तक, कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पूरे उत्तर भारत में शीतलहर के चलते लोगों का बुरा हाल है। पहाड़ों में तापमान शुन्य से भी नीचे होने के कारण बर्फबारी हो रही है जिसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। पूरे उत्तर भारत में शीतलहर के कारण जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। जो कि आगे और बढ़ती हुई नजर आ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने ठंड को लेकर नया वेदर अपडेट जारी किया है। आइए जानते हैं इस बारे में।
दिल्ली में कड़ाके की ठंड
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोग कड़ाके की ठंड के साथ-साथ जहरीली हवा की दोहरी मार झेल रहे हैं। तापमान में गिरावट से ठंड बहुत ज्यादा बढ़ गई है। यहां हाथ-पांव जमा देने वाली ठंड पड़ रही है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों को फिलहाल कोई राहत नहीं मिलेगी बल्कि आने वाले दिनों में ये ठंड और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से जहरीले स्मॉग ने डेरा डाल लिया है। जिस कारण बढ़ते एक्यूआई की वजह से राजधानी में फिलहाल ग्रैप-4 लागू हो सकता है।
पहाड़ों में बर्फबारी
मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ी राज्यों में पारा शून्य से नीचे जा चुका है। जिस कारण कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख जैसे पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर साफ तौर पर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। पहाड़ की सर्द हवा से मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रही है। हालांकि बर्फबारी के चलते लोग बर्फ की चादर देखने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं, जिसके कारण पर्यटन को भी खूब बढ़ावा मिल रहा है।
शीतलहर और घने कोहरे का कहर
मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत को लेकर शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ और जम्मू कश्मीर में गंभीर शीतलहर के कारण ठंड में भारी इजाफा हो सकता है। वहीं हालिया समय में भी पूरा उत्तर भारत शीतलहर की मार झेल रहा है।