अपडेटेड 1 February 2025 at 07:14 IST

Today Weather: पंजाब-हरियाणा में बारिश, दिल्ली से यूपी-बिहार तक छाया कोहरा; जानिए IMD का लेटेस्ट वेदर अपडेट

Today Weather Update 1st February 2025: आइए जानते हैं कि फरवरी के पहले दिन भारत में मौसम कैसा रहने वाला है।

Follow : Google News Icon  
Delhi Weather Update
मौसम का हाल | Image: ANI

Today's Cold Weather Update: पूरे उत्तर भारत में मौसम बदल रहा है जिसके चलते ठंड अब अपने अंतिम चरण में आ पहुंची है। जहां शुक्रवार को पंजाब-हरियाणा के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली वहीं, दिल्ली में भी लोगों को ठंड के मौसम में होने वाली गर्मी से हल्की राहत मिली। हालांकि पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला भी धीमा हो चुका है लेकिन इन इलाकों में ठिठुरन वाली ठंड अब भी बरकरार है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि मौसम विभाग ने आज के लिए क्या वेदर अपडेट जारी किया है।

दिल्ली में कभी गर्मी-कभी सर्दी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम लगातार करवट  बदल रहा है। बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के चलते दिल्ली में प्रदूषण का लेवल भी बढ़ रहा है।  मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि शनिवार को दिल्ली में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा, इसके अलावा दिल्ली में छिटपुट बारिश होने की भी संभावना है। ऐसे में दिल्लीवालों को फिलहाल बदलते मौसम बारिश, कोहरे, गर्मी के लिए तैयार रहना चाहिए।

इन राज्यों में बारिश

आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा के लिए छिटपुट बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश का यह दौर 48 घंटो तक जारी रह सकता है। वहीं 4 फरवरी से दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी की भी संभावना है। सिक्किम, असम और नागालैंड में छिटपुट बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के दक्षिण तमिलनाडु में बारिश शुरू होने की संभावना है।  

यूपी-बिहार का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे की चादर छाई हुई है। जिस कारण लोगों को देखने में काफी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और अन्य राज्यों में घने कोहरे के छाए रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।

Advertisement

पहाड़ों में बर्फबारी

मौसम विभाग ने कई पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ बारिश की भी संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का संगम देखने को मिल सकता है। जिसका असर सीधे तौर पर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: कारोबार से घर-बार तक, बदल जाएगा इन राशियों का भाग्य, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन; पढ़ें राशिफल

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 1 February 2025 at 07:14 IST