Weather Update: दिल्ली से UP-बिहार तक, आज जमकर होगी बारिश! इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट जारी

Weather Update: देशभर के कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है तो वहीं कुछ राज्य अब भी गर्मी से परेशान हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Karnataka Heavy rains
मौसम अपडेट | Image: PTI/File

Weather Update: देशभर के कई हिस्सों में मानसून की बारिश का दौर जारी है। जहां कुछ राज्यों में लगातार बारिश होने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं तो वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं जो बारिश के लिए तरस रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में कम बारिश होने के कारण यहां उमसभरी गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लोगों के लिए बारिश को लेकर राहत भरी जानकारी दी है। साथ ही मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है।

दिल्ली में होगी बारिश!

दिल्ली-एनसीआर में लोग उमस और गर्मी से काफी परेशान है। हालांकि गुरुवार को कुछ इलाकों में हुई बारिश से लोगों को कुछ राहत तो मिली लेकिन बारिश के बाद गर्मी फिर से बढ़ गई है। वहीं अब शुक्रवार के लिए आईएमडी ने दिल्ली समेत आस-पास सटे इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। अगर आज यहां बारिश होती है तो लोगों को काफी हद तक उमसभरी गर्मी से राहत मिल सकती है।

बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका जताई है। जिस कारण इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और कर्नाटक में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

यहां भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात और केरल में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, मराठवाड़ा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा देश के कुछ राज्य ऐसे हैं जहां गरज और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसलिए बरसात के मौसम में लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक, कैसा रहेगा आज 12 राशियों का दिन? पढ़ें राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड