Today Weather: दिल्ली में गर्मी से राहत, अभी और होगी बारिश! जानिए कैसा रहेगा अन्य राज्यों का मौसम

Today Weather Update 19th April 2025: पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इसी बीच कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Monsoon, IMD
मौसम का हाल | Image: ANI

Today's Weather Update: उत्तर भारत में लोग भीषण गर्मी से काफी परेशान हैं हालांकि दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को बारिश होने से यहां लोगों को भयंकर गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे वीकेंड में दिल्ली का मौसम सुहाना बना रहेगा। वहीं, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, बिहार और पूर्वी असम की हवा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। जिस कारण यहां कुछ दिनों से बारिश हो रही है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन को देखते हुए मौसम विभाग ने बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, केरल, तामिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन राज्यों का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में बारिश

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए आज भी आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज यहां लोगों को तेज हवाएं परेशान कर सकती हैं। इस दौरान बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत भी मिल सकती है। वहीं, शुक्रवार शाम को दिल्ली में बारिश होने से यहां का मौसम सुहावना हो गया। ऐसे में अगर दिल्ली में शनिवार को  भी बारिश होगी तो लोगों का वीकेंड काफी सुहाना हो जाएगा।

यहां होगी बारिश

19 से 23 अप्रैल के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल के गंगा वाले हिस्से, झारखंड के पूर्वी जिले, दक्षिण-पूर्वी बिहार, उत्तरी ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल में भी आंधी-तूफान के साथ-साथ बारिश देखने को मिल सकती है। इतना ही नहीं  उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

यूपी-पंजाब का मौसम

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज रफ्तार की आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि इन राज्यों में 20-21 अप्रैल तक 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की संभावना है। ऐसे में यहां कुछ दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: धैर्य से लें काम, तभी बनेगा हर बिगड़ा कार्य; पढ़ें आज का राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड