अपडेटेड 19 September 2024 at 07:34 IST

Weather Update: UP-बिहार में अभी और बरसेंगे बादल, दिल्ली-NCR में आज भी जारी रहेगी झमाझम बारिश

Weather Update: देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश जारी है। आइए जानते हैं कि आज मौसम विभाग ने किन-किन राज्यों के लिए क्या नया वेदर अपडेट जारी किया है।

Follow : Google News Icon  
Odisha to Experience Heavy Rain, Thunderstorms as New Low-Pressure System Forms: IMD Alert
आज के मौसम का हाल | Image: PTI

Weather Update: मानसून अपने प्रचंड रूप में आ गया है। देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश होने का सिलसिला जारी है। जहां बारिश कुछ राज्यों के लिए राहत बनी हुई है वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां बारिश से नदी नाले उफान पर आ चुके हैं। जिसके चलते इन राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इतना ही नहीं मैदानी इलाकों के अलावा पहाड़ी इलाकों में भी स्थिति कुछ खास नहीं हैं। पहाड़ों में लगातार बारिश होने से आए दिन भूस्खलन जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। तो चलिए बिना किसी देरी के जान लेते हैं कि देश के किन राज्यों में आज मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में बारिश

राजधानी दिल्‍ली में बुधवार को सुबह से ही झमाझम बारिश का दौर जारी रहा जो देर रात तक चला। जिस कारण तापमान में तो गिरावट आई ही साथ ही ठंडी हवाओं के कारण लोगों को यहां एसी-कूलर बंद करने पड़े। वहीं लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। गुरुवार सुबह से भी दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। जिससे मौसम काफी सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान आसमान में काले बादल छाए रहेंगे।

बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में आज हल्की बारिश की संभावना जताई है। यहां आज से 21 सितंबर तक लगातार बारिश का दौर जारी रह सकता है जिस कारण आईएमडी ने हिमाचल के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को अधिक सावधान रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे अन्य राज्यों में अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है। इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

यहां भी होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे राज्यों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर पूर्वी राजस्थान, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तरी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है। गुजरात, जम्मू-कश्मीर, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश में भी बारिश होने का अनुमान है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, इन्हें बरतनी पड़ेगी सावधानी; पढ़ें राशिफल

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 19 September 2024 at 07:34 IST